खेकड़ा (बागपत)। एमएम इंटर कॉलेज में शिक्षक एवं कर्मचारियों को गत तीन माह से वेतन न मिलने का मामला गर्मा गया है। एक कर्मचारी ने एक जनवरी से आमरण अनशन पर जाने की घोषण की।
नगर स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों को सितंबर माह से अब तक तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कॉलेज का स्टाफ परेशान है। कॉलेज के कर्मचारी मुकेश कुमार ने बुधवार को जिला, मंडल और प्रदेश के अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। यदि अविलंब उन्हें उनका रुका हुआ वेतन नहीं मिला तो वह कॉलेज द्वार पर एक जनवरी से आमरण अनशन शुरू करेंगे।