गजरौला। स्थानीय थाने में तैनात हेड कांस्टेबिल 59 वर्षीय सुखवीर सिंह की हार्ट अटैक से शनिवार को मौत हो गई। बीमार होने पर वह पिछले कुछ समय से अवकाश लेकर बरेली स्थित घर पर इलाज करा रहे थे।
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के शांति विहार निवासी सुखवीर सिंह गजरौला थाने में तैनात थे। चार माह पूर्व ही उन्हें बिलसंडा से गजरौला स्थानांतरित किया गया था। 59 वर्षीय सुखवीर सिंह 14 दिसंबर को 20 दिन का अवकाश लेकर घर गए थे। बताते हैं तबियत बिगडने पर शनिवार मौत हो गई। हेडकांस्टेबिल के निधन की सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक निर्देश कुमार चौहान सीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारियों के साथ बरेली पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएचओ राजेश वर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबिल को अलगे वर्ष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होना था। ब्यूरो