फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
बरखेड़ा/ पीलीभीत। बीसलपुर रोड पर सिमरिया ताराचंद प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार देर शाम साढ़े छह बजे खेत से पैदल घर जा रही 57 वर्षीय ओमवती को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर दूसरे दिन मंगलवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद निवासी भोलानाथ खेती करते हैं। उनकी पत्नी ओमवती सोमवार देर शाम साढ़े छह बजे खेत से काम निपटाकर पैदल घर जा रही थीं। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचते ही बरखेड़ा की ओर से आ रही बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को धर दबोचा, लेकिन वह धक्का-मुक्की कर भाग निकला। ग्रामीणों ने आरोपी की बाइक को मौके पर खड़ा कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, यहां यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिवार वालों द्वारा महिला को साथ ले जाने के बाद भीड़ भी चली गई। घटनास्थल से भीड़ हटते ही बाइक सवार लोगों को चकमा देते हुए मौके से अपनी बाइक भी ले गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर बरखेड़ा पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी कर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के दो विवाहित बेटे बाबूराम और नन्हे लाल हैं। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि बेटे बाबूराम से मिली तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें