पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडलीय विद्यालयी ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सबजूनियर, जूनियर व सीनियर मंडलीय टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमें मेरठ में होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में भाग लेगीं। शहर के गांधी स्टेडियम में ज्ञान प्रशांत मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज व एसडीबीबी राम इंटर कॉलेज के तत्वाधान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा समिति के सचिव श्यामा कुमार व प्रतिमा चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन के आधार पर सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक व बालिका वर्ग की मंडलीय टीमों का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में अजयपाल सिंह, निशा कुमारी, शिवम कुमार, शलभ अग्रवाल शामिल रहे। इस दौरान अंजू गंगवार, कमल तिवारी, रितु अग्रिहोत्री, हेमलता का खासा सहयोग रहा। समापन पर खेल शिक्षक राजेश शुक्ला ने सभी का आभार जताया।
प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए इन टीमों का हुआ चयन:
सब जूनियर बालक वर्ग-
रोहित कुमार, रचित पांडेय, कृष्णांग उपाध्याय, संजीव सिंह।
जूनियर बालक वर्ग-
कृश शर्मा, विशाल भारती, विमल सक्सेना, मोहित दिवाकर, सिद्धार्थ मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, रजत सिंह।
सीनियर बालक वर्ग-
अभिषेक प्रताप सिंह, राजवीर, आशीष कुमार सिंह, जगमोहन पटेल, आशीष कुमार।
सब जूनियर बालिका वर्ग-
अंजलि जोशी, अनामिका सिंह, शालिनी मिश्रा।
जूनियर बालिका वर्ग-
कशिश दुबे, अर्चना यादव, काजल मौर्य, शीतल, तनुजा जोशी, नेहा श्रीवास्तव।
सीनियर बालिका वर्ग-
आरती कुमारी, अलका, मोनिका सिंह, गीता गुप्ता, दिव्यांशी अवस्थी।
सीनियर बालक वर्ग में इनका हुआ चयन
आदिल वली खां, तालिब, कैफ, रामधारी यादव, विपिन गंगवार, अमनदीप, दुर्लभ अधिकारी, मंगल विश्वास, पवित्र राय, बलाई मंडल, अभिषेक, अभिषेक गौतम, विशाल, विकास पाल, अनूप गिहार।
सब जूनियर टीम में यह हुए चयनित
रोहित सिंह, आकाश कश्यप, शमी, मोहम्मद आरिश, तालिब, यूनुस, शोएब, आजिम, मोहम्मद इकराम, सिराज, अरमान, साहिब खान, कुनाल, आर्यन, लालू।