पीलीभीत/बीसलपुर।
पुलिस लाइन समेत चार स्थानों पर बुधवार को पीलीभीत मॉडल ऑफ परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। काउंसलरों की मदद से पुलिस ने दंपतियों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए।
सदर तहसील में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 32 मामलों पर सुनवाई हुई। सात मामलों में सुलह हो सकी। जबकि तीन मामले निरस्त कर दिए गए। सुलह के बाद नई शुरूआत करने वाले दंपतियों ने एक दूसरे को फूलमाला पहनाई। इस मौके पर एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव, प्रीति चौधरी, रामजी नाथ सक्सेना, दुर्गाप्रसाद, शबाना आजमी आदि काउंसलर मौजूद रहे। उधर बीसलपुर तहसील सभागार में आयोजित परिवार परामर्श शिविर में आए 66 में से तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर एसडीएम जेपी चौहान, सीओ प्रवीन मलिक, निक्की चौधरी, काउंसलर राशिद रजा, विनोद वर्मा, अशरफ कुरैशी, अनिल मिश्रा, मुकुल मिश्रा, सबितुर प्रकाश, रेखा रानी, मीना सिंह, सत्यभान भदौरिया, सोमपाल कश्यप आदि थे।