फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन और 11 सैक्टर में बांटा गया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन को लेकर एसपी कलानिधि नैथानी से सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। इसमें हाईवे से लेकर शिवालयों तक सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए है। जिसमें पुलिस, पीएसी के अलावा खुफिया विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। रविवार को मातहतों संग बैठक कर इसका खुराफातियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार होने को लेकर मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़, तो सड़कों पर कांवड़ियों की आवाजाही रहेगी। इसके चलते सुरक्षा बंदोबस्त सख्त रखे हैं। एसपी कलानिध नैथानी ने बताया कि शहर को चार जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। सुबह से ही शिवालयों और मुख्य चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। यूपी 100 पुलिस के प्वाइंट भी कांवड़ियों के रूट के आधार पर बनाए गए है। कांवड़ियों के जत्थों को शहर में इंट्री करते ही स्कॉर्ट करते हुए पुलिस खुद सकुशल शिवालय तक पहुंचाएगी। यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्ट रहेगा। सिपाही, थाना प्रभारी से लेकर सर्किल अफसर तक सभी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मंदिरों में समय से ड्यूटी लगा दी जाएगी। सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच मुस्तैद रखा जाएगा। ताकि छेड़छाड़, चोरी और अफवाहों पर रोकथाम लगाई जा सके । पुलिस के पास वीडियो कैमरे भी रहेंगे। वाहनों को मंदिरों के बाहर बैरीकेडिंग कर एक स्थान पर खड़ा कराया जाएगा, ताकि भीड़ में दिक्कत न आए। इसके अलावा पीएसी जवानों की दो क्यूआरटी बनाई गई है। यह पूरे दिन राउंड पर रहेंगी। हर थाने पर डीजे रजिस्टर बनाया गया है। साउंड सिस्टम पर किसी तरह का भड़काऊ गाना नहीं बजने दिया जाएगा। सिर्फ भक्तिगीत और भजन का प्रयोग हो, इस पर अधिक ध्यान रहेगा। खुफिया विभाग के कर्मचारी अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखेंगे। रविवार को मातहतों संग बैठक कर एसपी ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें