फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा पार बाढ़ में फंसे तीन गांवों के 200 लोग

विज्ञापन
शारदा नदी के पार टापू बने घर।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
कलीनगर। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी के पार बसे तीन गांवों के 200 लोग पानी में फंस गए। सभी ने ऊंचे स्थानों के अलावा झोंपड़ियों और मचान की शरण ले रखी है। ग्रामीणों का कहना है नदी के पानी से अधिकांश फसलें नष्ट हो गई हैं। नाव का संचालन न होने से मंगलवार को भी लोग पानी में फंसे रहे। उन्होंने इस पार के ग्रामीणों को वीडियो भेजकर वहां की स्थिति दिखाई।
विज्ञापन


शारदा नदी का जलस्तर रविवार रात से बढ़ने लगा और आधी रात के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई। इससे ढकिया, नगरिया समेत तीन गांवों के करीब 200 लोग फंस गए। पानी बढ़ने के बाद सभी झोपड़ियों पर चढ़ गए तो पशुओं को भी ऊंचे स्थानों पर ले जाकर छोड़ दिया।
बाद में कुछ परिवार नदी के पार स्थित एसएसबी के कैंप में पहुंच गए। नगरिया खुर्द के प्रधान विवेकानंद ने बताया कि नदी के पार 200 सौ लोग फंसे हैं। सभी ऊंचे स्थान पर हैं। परेशानी के बीच खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। पानी कम होने के बाद उन्हें नदी के इस पार लाया जाएगा।
विज्ञापन

00
कम हुआ पानी, परेशानी बरकरार
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में मंगलवार को भी बाढ़ का पानी भरा गया, लेकिन नदी का जलस्तर कम होने से कुछ गांवों में भरा पानी कम होने लगा। लोग पानी सूखने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के चलते घरों का सामान खराब हो गया है तो फसलें भी नष्ट हुईं हैं। खाने पीने की भी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें