फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 घरों की बिजली गुल

Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला कुरैशियान में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। इधर, लाइनपार डॉ. रामनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से एक फेस में हाईवोल्ट का करंट आ गया। लिहाजा इस फेस से जुड़े घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। इसे लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार डॉ. राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज गेट पर रखे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह 10 बजे तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रांसफार्मर के एक फेस में हाई वोल्टेज का करंट आने लगा। लिहाजा इस फेस से जुड़े घरों में पंखा, कूलर, टीवी, बल्ब आदि उपकरण फुंक गए। रविवार शाम को इस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे पूरी रात करीब 100 घरों में अंधेरा रहा।
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। इसके अलावा मोहल्ला कुरैशियान में रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को फुंक गया। इससे इस क्षेत्र के 200 घरों की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से सोमवार शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जेई जयपाल ने बताया कि डॉ. राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज गेट के समीप रखे ट्रांसफार्मर को सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। मोहल्ला कुरैशियान के फुंके ट्रांसफार्मर को सोमवार देर रात तक बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें