फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 200 बच्चों ने उत्साह के साथ दी तार्किक प्रश्नपत्र की परीक्षा

Fri, 27 Nov 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लॉर्ड कृष्णा स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
पीलीभीत। अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड के तहत बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख स्कूलों में तार्किक प्रश्नपत्र विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें करीब 200 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न हुई और परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों को हल किया।
विज्ञापन

नेशनल ओलंपियाड के तहत स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल वल्लभनगर, लकी चिल्ड्रन स्कूल आवास विकास, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल, गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल, लॉयंस बाल विद्या मंदिर, शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, स्टेपअप इंटर कॉलेज, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल, अवध पब्लिक स्कूल और लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उनकी विषयगत समझ, ज्ञान और बौद्धिक क्षमता को परखना है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और अन्य विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलता है। तार्किक प्रश्नपत्र की परीक्षा देकर बच्चे उत्साहित नजर आए।

लॉर्ड कृष्णा स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।

लॉर्ड कृष्णा स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें