फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार गोलियां वर्ष 2016 एक्सपायरी की निकली

Thu, 03 Sep 2015 11:32 PM IST
पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सक के आवास के आंगन में जमीन में दबी मिली दवाइयों की जांच हुई। जांच टीम ने जमीन में दबी दवाइयों को खुदवाकर जांच की और जांच के बाद मिली दवाइयों को सील कराकर सीएचसी में रखवा दिया गया। टीम जांच रिपोर्ट अब डीएम को भेजेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बसपा जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर, बसपा के बरखेड़ा विधानसभा के प्रभारी निरंजन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ 26 अगस्त की शाम को सीएचसी के चिकित्सक डॉ. कमरुलजमा के आवास के आंगन में गाड़ी गई दवाइयां बरामद की थी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम को 2015 एक्सपायरी के साथ 2016 एक्सपायरी की दवाइयां मिली थी। चिकित्सक के आवास को एसडीएम ने सील कराकर रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम ने जांच को एक टीम का गठित की।
टीम में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह शामिल है। टीम ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचकर आवास की सील को तुड़वाकर जमीन में गड़ी दवाइयों को खुदवाकर जांच की। टीम ने जांच मेें दवाईयों की वैरायटी, एक्सपायरी, दवाई किसके पास चार्ज में थी आदि की जांच की।
विज्ञापन

जांच के बाद एसडीएम ने बताया कि जांच में दो हजार पत्ते वर्ष 2016 एक्सपायरी के जबकि अन्य दवाईयां एक्सपायर पाई गई। सीएचसी अधीक्षक डा. रविंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद दवाईयों को सील कर सीएचसी में रखवा दिया गया। संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें