क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम । स्रोत - आयोजक
फाइनल मुकाबले में केजीएन की टीम को 65 रनों से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिला स्तरीय यूनिटी कप क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में 22 यार्ड्स इनिशियम ने केजीएन क्रिकेट क्लब को 65 रनों से हराकर यूनिटी कप पर कब्जा किया। अभिजीत को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब रिजवान खान को दिया गया।
इनिशियम ग्लोबल स्कूल 22 यार्ड एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 यार्ड्स इनिशियम की टीम ने 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिजीत ने सर्वाधिक 37 गेंद पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। यश मिश्रा ने 44 और अनुभव ने 34 रनों की पारी खेली। रिजवान ने 23 रनों का योगदान दिया।
केजीएन क्रिकेट क्लब की तरफ से इमरोज ने पांच तो अभिषेक ने दो विकेट लिए। जवाब में केजीएन क्रिकेट क्लब की टीम 24.1 ओवर में 170 रन बनाकर पवेलियन लौट गई । दानिश मंकु ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली।