फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना: सर्वर डाउन बना डाटा फीडिंग में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में प्रशासनिक अफसरों ने तो ताकत झोंक दी है, लेकिन सर्वर की गति धीमी होने से फीडिंग में बाधा आ रही है। पहले चरण में एक लाख के सापेक्ष महज 70 हजार पात्र किसानों की फीडिंग होने पर प्रशासन युद्घस्तर पर लक्ष्य को पूरा कराने में जुटा है। डीएम से लेकर एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार आदि निर्धारित समय में काम को पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना के लिए शासन से छह फरवरी को आदेश जारी किया गया था। इसके बाद से जिला प्रशासन योजना को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर जुटा है। प्रथम चरण में 20 फरवरी तक एक लाख किसानों के डाटा फीडिंग के लिए एनआईसी, कृषि कार्यालय, विकास भवन और पांचों तहसीलों में सौ से अधिक कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए गए हैं, लेकिन दो दिन से नेटवर्क की दिक्कतें बढ़ने से काम प्रभावित हो रहा है। रात में सर्वर ठीकठाक होने पर ही काम में तेजी आ पा रही है। फीडिंग की प्रगति को लेकर शासन स्तर से हो रही मॉनिटरिंग को लेकर अफसरों की चिंता बढ़ी हुई है। बुधवार शाम तक करीब 70 हजार पात्र किसानों की फीडिंग पूरी हो चुकी है। सीडीओ राजीव बनकटा ने बताया कि पहले चरण में जिले के एक लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। दिन में सर्वर की समस्या के चलते फीडिंग का कार्य रात में कराया जा रहा है। निर्धारित तिथि तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें