फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर 30 जनवरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र बने कलेंडर पर पिस्टल से गोलियां चलाने की घटना को लेकर सोमवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी को सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि राष्ट्रपिता के चित्र पर गोली चलाना उनकी दोबारा हत्या करने की कोशिश से कम नहीं है। उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा को भाजपा का अग्रिम संगठन बताते हुए इस कृत्य की पुरजोर निंदा की और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इसे महापुरुषों का अपमान बताया। कहा कि ये कृत्य देश में अराजकता और हिंसा फैलाने जैसा है। इस मौके पर जिला सचिव लखवीर सिंह लक्खा, पूर्व विधायक अरशद खां, बासुदेव ठाकुर, मुनेंद्र पाल सक्सेना, नगराध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी असलम अंसारी, कल्याण सिंह सरोज, चंद्रशेखर शर्मा, रविंद्र अग्रवाल, नफीसा, अरवाज खां, जमाल हजरत खां समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें