खेकड़ा (बागपत)। जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया, इसमें बीए व बीकाम की 52 छात्राओं ने भारतीय संस्कृति पर निबंध लिखे। इस दौरान परीक्षा संयोजक गीता त्यागी, प्राचार्य डॉ. आरके जैन, डिंपल शर्मा, आरती, कनिका, हीरा मलिक, मोनिका, लोकेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।