फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांझी की मूर्तियों को खरीदने की लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नवरात्र के चलते बाजारों में मां दुर्गा की सांझी की मनमोहक मूर्तियों की खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ लग रही है। नगर के बाजारों में हस्त निर्मित मां दुर्गा की सांझी की मनमोहक मूर्तियों की धूम है। मिट्टी से निर्मित यह सांझी प्रजापति बिरादरी के कारीगर हाथों से बनाकर बाजारों में बेच रहे हैं। एक मूर्ति 30 से 50 रुपये में बिक रही है। पहले महिलाएं घरों में अपने ही हाथों से मूर्तियां बनाती थी। लेकिन अब रिवाज अधिकांश घरों में छूट सा गया है। महिलाएं बाजारों से ही मां दुर्गा की स्वरूप रूपी सांझी की मूर्ति खरीदकर नवरात्र पर्व के दौरान अपने घरों में स्थापित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें