खेकड़ा। नगर स्थित सीता राम मंदिर, बालाजी मंदिर एवं अर्वाचीन इंटर कालेज में गणेश महोत्सव में मनमोहक भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे। मंगलवार को सीता राम मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान पंडित यज्ञेश शास्त्री ने दीप प्रजवलन कर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया। भक्ति गीतों, भजन, कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। रात भर लोग भजनों की धुनों पर झूमते रहे। इस दौरान जयवीर सिंह, प्रवीन शर्मा, विपिन शर्मा, अंकुर गौड़, राजेंद्र गोस्वामी, मुकेश गुप्ता, देवेश कौशिक, विनोद अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, सन्नी गुप्ता, मनी गुप्ता, संजय वर्मा, सुमित्रा गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, दीक्षा यादव, अमित कुमार, अनीता शर्मा, सीमा शर्मा, सोनू वर्मा, अर्चना गुप्ता, सविता कौशिक, सुशील कौशिक, बबलू वर्मा, डा. राजकमल धामा, विष्णु गुप्ता, रेखा देवी, स्वेता कौशिक, कर्ण गोस्वामी, उमेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा बालाजी मंदिर, अर्वाचीन इंटर कालेज में भी धार्मिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, पं. विपिन शास्त्री, विपुल गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।