फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे के बाहर बंधी बकरी खा गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
18 पीबीटीपी 19
विज्ञापन




पिंजरे के बाहर बंधी बकरी खा गया तेंदुआ
टाइगर रिजर्व प्रशासन को गच्चा दे गया, तीन दिन से बकरी देख लौट रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते टाइगर रिजर्व प्रशासन उलझता नजर आ रहा है। तेंदुए को कैद करने के लिए पीटीआर प्रशासन द्वारा लगाया गया पिंजरा बी बेमतलब साबित हुआ है। तीन दिन से पिंजरे में बंधी बकरी को देखकर लौट जा रहा तेंदुआ इस बार बाहर बंधी बकरी को निवाला बनाकर निकल लिया। अब दोबारा से पिंजरे के अंदर बकरी बांधने की योजना है।
बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र नौजल्हा व बूंदीभूड़ सहित चार गांव की सीमा में पिछले दो माह से तेंदुआ आतंक मचाए है। तीन दिन पूर्व क्षेत्र में तेंदुए के साथ बाघ की चहलकदमी के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन की उलझनें बढ़ीं तो अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद योजना बनाकर बाघ और तेंदुए को पकड़ने के लिए महाराजपूर व नौजल्हा से बूंदीभूड़ जाने वाले मार्ग पर दो पिंजरे लगाए गए। सक्रियता का पता लगाने के लिए पिंजरे के समीप कैमरे भी लगाए गए। निगरानी करने के लिए टीम भी लगा दी गई। तेंदुए की सक्रियता के चलते पिंजरा लगाने की योजना सोमवार को भी फेल हो गई। तीन दिन से रात होते ही तेंदुआ पिंजरे के समीप पहुंचकर चहलकदमी कर रहा था। वह पिंजरे के अंदर बंधी बकरी को देखकर वापस लौट जाता था। तेंदुए की यह तस्वीर कैमरे में कैद होती रही। तेंदुए के पिंजरे के करीब पहुंचने के बाद भी बकरी को निवाला न बनाने की सामने आई तो अधिकारी चिंतित हुए। इसके बाद बकरी को पिंजरे के बाहर बांधने का निर्णय लिया गया। सोमवार शाम बकरी को पिंजरे के पास बाहर बांध दिया गया। अधिकारियों का मानना था कि तेंदुआ बकरी को अपना निवाला बनाने के बाद उसे खींचकर खाने के लिए गुफा नुमा बनाए गए पिंजरे के भीतर ले जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चालाक तेंदुआ बकरी का शिकार करने के बाद आगे चला गया। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की सक्रियता के चलते अब एक बकरी को पुन: पिंजरे के अंदर बंधा जाएगा। इसको लेकर निगरानी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
चार घंटे में तीन बार पिंजरे के करीब आया तेंदुआ
सोमवार रात करीब सात बजे तेंदुआ बूंदीभूड़ क्षेत्र में लगे पिंजरे के समीप पहुंच गया। यहां पिंजरे के बाहर बंधी बकरी पर हमला कर पिंजरे से दूर खींच ले जाकर अपना निवाला बना लिया। खास बात यह रही कि इसके बाद भी तेंदुआ वहां चहलकदमी करता रहा। तेंदुआ करीब नौ बजे व इसके बाद ग्यारह बजे दोबारा पिंजरे के समीप पहुंच चहलकदमी करता रहा, लेकिन पिंजरे के अंदर तक नहीं गया। यह सब तस्वीर पिंजरे के समीप लगे कैमरे में कैद होती रहीं। अब अधिकारी पुन: एक बकरी को पिंजरे के अंदर बांधने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें