11 पीबीटीपी 18,19
व्यक्तिगत चैंपियन बने बरेली के नागेंद्र
36वीं पुलिस बैडमिंटन-टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज
डीएम-एएसपी ने किया शुभारंभ, खेले गए कई मैच
सात जिलों से आई टीमें कर रही प्रतिभाग, दो नहीं पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। तीन दिवसीय 36वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार सुबह दस बजे एलएच स्टेडियम में धूमधाम से आगाज किया गया। मुख्य अतिथि डीएम डॉ.अखिलेश कुमार मिश्र, एएसपी रोहित ने हवा में गुब्बारे और शांति का प्रतीत कबूतर उड़ाकर उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए पहले पीलीभीत, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर की टीमों में आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शपथ दिलाई गई। संभल और अमरोहा जिले से टीमें नहीं पहुंची। शपथ ग्रहण कराने के बाद डीएम और एएसपी ने शो मैच खेला। इसके बाद प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए कई मैच खेले गए। पुलिस टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में पीलीभीत की टीम ने बदायूं को 2-0 और बरेली की टीम ने बिजनौर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। महिला टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप में बरेली ने बदायूं को 2-1 और बिजनौर ने पीलीभीत को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। व्यक्तिगत टेबिल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में बरेली के नगेंद्र सिंह राठौर ने शाहजहांपुर के सरताज खां को 11-5,11-4,11-7 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत बैडमिंटन चैंपियनशिप में मुरादाबाद के अखिलेश और बिजनौर के अभिषेक फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए। वहीं पुरुष बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में मुरादाबाद ने शाहजहांपुर की टीम को 2-0 और बिजनौर ने रामपुर को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इस मौके पर एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ पूरनपुर कमल सिंह, सीओ सदर योगेंद्र सिंह, एलएच चीनी मिल के जीएम आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक नरोत्तम सिंह ने किया।
000
11 पीबीटीपी 21
कई बार चैंपियनशिप पर कब्जा जमा चुके हैं नगेंद्र
प्रतियोगिता के पहले ही दिन व्यक्तिगत टेबिल टेनिस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाने वाले बरेली पुलिस में आरआई रेडियो पद पर तैनात नगेंद्र सिंह राठौर ने एक बार फिर लोहा मनवा दिया है। बता दें कि इससे पहले वह पीलीभीत में तैनाती के दौरान हर साल विजय पताका लहराकर जिले का नाम रोशन कर चुुके हैं। बीते दिनों उनका तबादला बरेली हो गया था। नगेंद्र प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी पुलिस प्रतियोगिताओं में अलग पहचान रखते हैं। उनके नाम पर कई पुरस्कार दर्ज हैं।
000
11 पीबीटीपी 20
खेल के साथ खिलाड़ी में आत्मविश्वास भी जरूरी
बरेली की टीम से ही एक और खिलाड़ी चांद खां भी टेबिल टेनिस के ही खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम को चैंपियन बनाने का पूरा जज्बा रखते हैं। उसी के साथ प्रतियोगिता का हर मैच खेलकर विजय का परचम लहराया जाएगा। टेबिल टेनिस खेलना उनका बचपन से शौक रहा है। अब नौकरी की व्यस्तता के बीच भी वह समय निकालकर प्रैक्टिस करते रहते हैं। उनका मानना है कि सिर्फ खेल आना ही काफी नहीं है, बल्कि खिलाड़ी में जीत के लिए आत्मविश्वास का होना भी जरूरी है।