खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार एवं रविवार को बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल लहलहा उठी और किसानों के चेहरे भी खिल गए। साथ ही मुख्य मार्गों पर जलभराव एवं कीचड़ हो गया। इससे मार्गों पर आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही ग्राम फखरपुर रेलवे अंडर पास एवं बसी रेलवे फाटक के समीप स्थित अंडर पास मार्ग में जलभराव हो गया। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले ग्राम बसी, सुन्हैडा, पाबला, फखरपुर, फिरोजपुर, नंगला बड़ी, अहमदनगर आदि के ग्रामीणों एवं वाहन सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिक मुकेश, विनोद, महेंद्र, सुखबीर, दिनेश, राजू, हरबीर, सुरेंद्र आदि ने रेलवे विभाग से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।