खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी तेजपाल सिंह की आठ वर्षीय पुत्री परी को दो माह पहले बुखार आया। बुखार के बाद बच्ची के दोनों पैर टेढे़ होने के कारण उसे चलने में परेशानी होने लगी। परिजनों को पोलियो की आशंका हुई। रविवार को बच्ची के पिता तेजपाल व परिजन बच्ची को लेकर बागपत सीएचसी में पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि कमजोरी के कारण पैरों में इस प्रकार की परेशानी हो जाती है। साथ ही बच्ची के स्टूल की जांच कराई। साथ स्टूल जांच को भेजा। सीएचसी में जांच कराने के बाद परिजन बच्ची को लेकर लौट गए।