खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम बंदपुर निवासी किसान विनोद की एक माह पहले अपने खेत में कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी। किसान के परिजनों ने कृषि मंडी के अधिकारियों को किसान की मौत की सूचना दी थी। किसान की मौत की सूचना मिलने पर कृषि मंडी सचिव जयप्रकाश धामा ने मृतक किसान का किसान खलिहान दुर्घटना बीमा के तहत फार्म भर जांच कराई। जांच में किसान की खेत में कार्य करते समय मौत होनी पाई। शुक्रवार को खेकड़ा में डूंडाहैड़ा मार्ग स्थित कृषि मंडी में क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने किसान खलिहान दुर्घटना बीमा के तहत मृतक किसान विनोद की विधवा मुनेश देवी को दो लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, मंडी सचिव जयप्रकाश धामा, बाबू रेवती प्रसाद, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।