फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारथी वाहन बताएगा सीमित परिवार के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का सारथी प्रचार रथ खेकड़ा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को सीमित परिवार के लाभ बताएगा।
स्वास्थ्य विभाग जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें जिला मुख्यालय पर महिला एवं पुरुष नसबंदी शिविर लगाकर आपरेशन किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को सीमित परिवार की जानकारी देने के लिए विभाग का सारथी रथ विभिन्न गांवों में प्रचार कर लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक कर रहा है। मंगलवार को सारथी रथ ने खेकड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और लोगों को परिवार नियोजन के फायदे बताकर लोगों को जागरूक किया। मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद मलिक ने सारथी रथ को सीएचसी से रवाना किया। उन्होंने बताया कि महिला नसबंदी में मानदेय 2000 रुपये एवं पुरुष नसबंदी में 3000 रुपये दिए जा रहे हैं। विशेष नसबंदी आपरेशन शिविर 30 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान रुपेंद्र शर्मा, डॉ श्रवण गोस्वामी, बीसीपीएम शशि चौधरी, मोबलाइजर रहीसुद्दीन, विपिन कुमार, अभिषेक यादव, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें