फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल देरी से खुलने के चलते बच्चो को करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों के खुलने का समय सुबह सात बजे निर्धारित है और दोपहर बारह बजे बच्चों की छुट्टी होने का समय है। कुछ बच्चों में तो स्कूल जाने के लिए खासा उत्साह होता है। कुछ बच्चे स्कूल जाने से दूर भागते हैं। जिन बच्चों में स्कूल जाने के लिए उत्साह होता है। वह समय पर पढ़ने के लिये स्कूल पहुंच जाते हैं। बृहस्पतिवार को नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय का गेट अपने निर्धारित समय से काफी देर तक बंद रहा। गेट बंद रहने के चलते स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे बच्चे काफी देर तक स्कूल के गेट के बाहर खडे़ रहे। बाद में शिक्षकों के आने के बाद स्कूल खुलने पर बच्चे अंदर जा सके। खंड शिक्षाधिकारी रंजन कुमार गुप्ता ने कहा क्षेत्र में प्राइमरी विद्यालय समय से खुलवाए जाएंगे, ताकि बच्चों को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें