फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने मुख्य लाइन का तार टूटा, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में रेलवे रोड पर थाने के सामने जर्जर हाल बिजली का तार टूट गया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों की जर्जर हाल बिजली की लाइनों को नहीं बदला जा रहा है। इस कारण आए दिन जर्जर हाल लाइनें टूट दुर्घटनाओं को न्योता देती रहती है, लेकिन इसके बावजूद लाइनों को नहीं बदलवाया जा रहा है। शायद बिजली विभाग को किसी बडे़ हादसे का इंतजार है। शनिवार की दोपहर बारह बजे रेलवे रोड पर थाने के सामने मुख्य लाइन का जर्जर हाल तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर बीच मार्ग गिर पड़ा। इससे मार्ग से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। तार की चपेट में आने से राहगीर बाल बाल बचे। आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर लाइनों को बदलवाने की मांग की। इस दौरान विनोद, राजू, मनोज, सलीम, बंटी, अरविंद, पुनीत, देवेंद्र, राकेेश, श्रीपाल, सतेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें