फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु संत की संगति में रहकर मानव कल्याण संभव- संत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री विराट सागर जी महाराज का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया । इस मौके पर विराट सागर जी महाराज ने कहा साधु संत की संगति में रहकर मानव कल्याण संभव है।
खेकड़ा नगर में छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को आचार्य श्री विराट सागर जी महाराज, विहसंत सागर जी महाराज एवं विश्व सूर्य सागर जी महाराज ने मंगल प्रवेश किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने संतों का बैंड बाजो, जयकारों के साथ स्वागत किया। बुधवार को सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आचार्य श्री एक सौ आठ विराट सागर जी महाराज के जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने विराट सागर जी महाराज का पचपन वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया और महाराज श्री की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद विधान का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विराट सागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव अच्छे कार्य कर सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। मनुष्य में धर्म के प्रति आस्था होनी चाहिए। मनुष्य को अपने कीमती समय में से थोड़ा समय धर्म के कार्यों में लगाकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। साधु संत की संगति में रहकर मानव कल्याण संभव है। इस दौरान जिनेश कुमार जैन, सुमेर जैन, मनोज जैन, प्रवीन कुमार जैन, सतीश जैन, विरेंद्र कुमार जैन, संजीव जैन, राज कुमार जैन, जनेश्वर दयाल जैन, रमेश जैन, ओमप्रकाश जैन, विनय कुमार जैन, राकेश जैन, जुगमंदर दास जैन, नीतू जैन, रीना जैन, शोभा जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें