खेकड़ा (बागपत)।
नगर स्थित बाबा काले सिंह मंदिर में बैंड बाजों के साथ नगर की परिक्रमा कराकर नवनिर्मित भैरो बाबा मंदिर में बाबा भैरो की मूर्ति की स्थापना की।
बाबा काले सिंह मंदिर में नगर निवासी लाला वर्मा ने बाबा भैरो के मंदिर का निर्माण कराया है। विगत एक सप्ताह से मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए बाबा भैरो की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य विधि विधान के साथ चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्य समाप्त होने के बाद शुक्रवार को सर्वप्रथम बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के साथ मूर्ति की नगर में परिक्रमा कराई। इसमें शामिल बैंड बाजे, भजन कीर्तन मंडलियां बाबा भैरो की जयजयकार करते चले। मंदिर में बाबा भैरो की मूर्ति को मंत्रोच्चार के बीच पंडित महेश शास्त्री एवं अनिल गोनियाल ने स्थापित कराया। साथ ही भंडारे का आयोजन किय ।