फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ते हुए चिकित्सक के क्लीनिक में घुसे सांड, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़ते हुए डॉक्टर के क्लीनिक में घुसे सांड
विज्ञापन

पीलीभीत। जाटो चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे झगड़े दो सांड़ राहगीरों की मुसीबत बन गए। सड़क से झगड़ते हुए सांड़ एक चिकित्सक के क्लीनिक में जा घुसे और सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले डॉ.अनिल मिश्रा का जाटो चौराहा के पास क्लीनिक हैं। शुक्रवार दोपहर वह क्लीनिक पर मरीजों को देख रहे थे। दोपहर करीब दो बजे सड़क पर दो आवारा सांड़ आपस में झगड़ गए। दोनों लड़ते हुए क्लीनिक में घुस गए। किसी तरह भाग कर उन्होंने खुद को बचाया। सांड़ों के लड़ने से क्लीनिक का शीशा, कुर्सी मेज समेत काफी फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मौके पर जाम की स्थिति बनी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें