फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह पर प्रति जोड़ा मिलेंगे 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी अनुदान योजना की जगह अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई है। योजना में सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने पर कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी स्थापना को दंपति को 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें बीस हजार रुपये कन्या को नगद मिलेंगे, जबकि शेष धनराशि में दस हजार रुपये कपड़े, बिछिया, चांदी की पायल, सात बर्तन, तीन हजार रुपये तक का मोबाइल दिया जाएगा। इसके अलावा भोजन, पंडाल, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था आदि के लिए पांच हजार रुपये विवाह कराने वाली समिति को दिया जाएगा। समारोह में कम से कम दस जोड़े होना आवश्यक रखे गए हैं।
विज्ञापन

एडीओ (समाज कल्याण) ज्ञानचंद आर्य ने बताया कि अब तक कन्याओं की शादी को एक मुश्त बीस हजार रुपये दिए जाते थे। उक्त योजना को बंद कर अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने पर लाभ मिलेगा। सामूहिक विवाह समारोह में न्यूनतम दस जोड़े होना अनिवार्य हैं। इसका आवेदन 45 दिन पहले कराना होगा। लाभ पाने को कन्या पक्ष के परिवार की आय शहरी क्षेत्र में 56,460 और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये वार्षिक होनी चाहिए। आवेदन ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत और शहरी क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय में जमा होंगे। विधवा, परित्याकता, तलाकशुदा को बीस की जगह 25 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा सामान के लिए दस हजार दिए जाएंगे। बाकी व्यवस्थाओं को के लिए प्रति जोड़ा पांच हजार रुपये की धनराशि व्यवस्थापक को दी जाएगी।
---
सामूहिक आदर्श विवाह समारोह की तैयारी शुरू
पूरनपुर। माता भगवती देवी गोशाला प्रसादपुर में गायत्री परिवार का सामूहिक शादी समारोह 22 जनवरी को बसंत पंचमी पर होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने बताया कि दस जनवरी तक पंजीकरण किए जाएंगे। शादी समारोह की सफलता को एक जनवरी को माता भगवती देवी गोशाला में जिले भर के गायत्री परिजनों की बैठक होगी। बैठक में समारोह की सफलता को रणनीति तय कर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि गोशाला में बीस दिसंबर से पांच दिवसीय विशेष कार्यकर्ता प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें