फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न पर पाबंदी, समर्थकों को खदेड़ती रही पुलिस

विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस-प्रशासन की नजर शुक्रवार को विजय जुलूस को लेकर की गई पाबंदी का पालन कराने में रही। किसी तरह कोई नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष या सदस्य पद का विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस न निकाल सके। इसके लिए सख्ती के साथ पुलिस फोर्स तैनात रही। मतगणना केंद्र पर अधिक भीड़ न जमा हो सके, इसके लिए सभासद के नतीजे आने के साथ ही विजेताओं को पुलिस बंदोबस्त के बीच आरओ से सर्टिफिकेट दिलवाकर घर भेजा जाता रहा।
विज्ञापन

सभासद के जीते हुए प्रत्याशियों को जमा नहीं होने दिया गया। उधर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर टनकपुर हाईवे पर गौहिनया चौराहा और अशोक कॉलोनी गेट के पास जमा हो रही समर्थकों की भीड़ से पुलिसकर्मी जूझते रहे। दोनों तरफ जाम के हालात बन गए, वाहन रेंगते दिखाई दिए। उधर, समर्थकों के बार-बार नारेबाजी करने पर पुलिस उनको खदेड़ती रही। इस दौरान खोका-दुकानों को भी बंद कराया गया। मतगणना स्थल के बाहर लगाई गई फूलमालाओं की दुकानों पर जमावड़ा लगा रहा। विजेता कोई जुलूस न निकाल दें, सभी को पुलिस अपने साथ ले जाकर घर पहुंचाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें