फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाकियू की पंचायत में बाघ के बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने कहा कि विभाग बाघों के हमले रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। उन्होंने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

मंडी समिति स्थित कृषक विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसका संचालन बिलसंडा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टाइगर रिजर्व किसानों का दुश्मन साबित हो रहा है। वन्यजीव फसल उजाड़ रहे हैं जबकि बाघ किसानों को अपना निवाला बना रहा है। उन्होंने कहा अब तक बाघों के हमले में 19 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसमें ज्यादातर किसान थे। उन्होंने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और वन्यजीवों से फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था सुधार न हुआ तो बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। पंचायत में मंडलीय संगठन मंत्री भजनलाल क्रोधी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा, मुरलीधर कश्यप आदि ने भी अपने विचार रखे। इसमें ख्यालीराम पाल, नरेश मिश्रा, रामबहादुर, निर्मल कुमार भोजवाल, बूटा सिंह, गौरव सिंह, श्रीकृष्ण राजपूत, कालीचरन शर्मा, हर प्रसाद वर्मा, दिनेश कुमार, रामस्वरूप, दीनदयाल, पप्पू वर्मा, लेखराज शर्मा, गुरमीत सिंह सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें