फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का आंदोलन स्थगित, आज से स्कूल जाएंगे शिक्षामित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परिषदीय स्कूलों से सहायक अध्यापक पद से हटाए गए शिक्षामित्रों का आंदोलन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बुधवार को स्थगित कर दिया गया। शिक्षामित्रों ने गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामना की। इस दौरान सदर विधायक व बीएसए ने शिक्षामित्रों से स्कूलों में जाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।
विज्ञापन

समायोजन रद्द होने से खफा जिले भर के शिक्षामित्रों ने आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ व संयुक्त सक्रिय समिति के बैनर तले 26 जुलाई से आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए धरना प्रदर्शन, विधायकों के आवासों का घेराव व भूखहड़ताल शुरू की थी। इधर मंगलवार को शिक्षामित्र संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों व मुख्यमंत्री के बीच हुई वार्ता व आश्वासन के बाद प्रांतीय निर्देश पर जिले में चल रहे शिक्षामित्र के आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गई। बुधवार सुबह जिले भर के शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। वहीं तीनों शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारी व अन्य शिक्षामित्र भगवा टोपियों में जुलूस की शक्ल में शहर के गौरीशंकर मंदिर पहुंचे। यहां पदाधिकारियों व अन्य शिक्षामित्रों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और शिक्षामित्र साथियों के लिए मंगलकामना की। यहां से सभी शिक्षामित्र वापस बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां हुई सभा में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि शिक्षामित्रों ने जिले का नाम खराब नहीं होने दिया। कानून के दायरे में रहरक आंदोलन किया। जिसका परिणाम भी सामने देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के आश्वासन से शिक्षामित्रों का संघर्ष परिणाम की ओर पहुंच गया है। कहा कि शिक्षामित्र स्कूलों में जाकर शिक्षण कार्य कर जिले के नाम रोशन करें। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि सभी शिक्षामित्र अपने विद्यालयों में जाकर शिक्षण कार्य करें। आंदोलन के चलते विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था खराब हो गई। जिसे पटरी पर लाना शिक्षामित्रों का दायित्व है। इस दौरान शिक्षामित्र संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रांतीय निर्देशानुसार आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करते हुए शिक्षामित्रों से स्कूल जाने का आह्वान किया। इस मौके पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष हरिओम पांडेय, संयुक्त सक्रिय समिति के जिलाध्यक्ष अमरजीत, मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष तीरथ देव शर्मा, वीर सिंह गंगवार, मुन्ने अली, राम सिंह गंगवार, राज पटेल, रामनरेश पांडेय, त्रिलोकीनाथ, मोहनलाल, धर्मश्री, प्रभा शर्मा, विमला, रेनू भारती, प्रेमलता, सुधा, ममतारानी, सोनी गंगवार, मीरा गंगवार, मीरा वर्मा, रीना सिंह, दीपा सिंह, वेदपाल, कामिल हुसैन, शिव कुमार, चंद्रभान समेत जिले भर के कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें