फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब बिजली सप्लाई के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
26 पीबीटीपी 14 --
विज्ञापन

अनियमित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करके घेराव किया
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर।
बिजली सप्लाई में हो रही अनियमित कटौती के विरोध में सबलपुर फीडर के कुछ किसान उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन और उनका घेराव किया। गुस्साएं लोगों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू नेता स्वराज सिंह के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन करने वाले किसानों का कहना था कि ओवरलोड के बहाने क्षेत्र में एक दिन कुछ गांव को और दूसरे दिन दूसरे कुछ गांव को बिजली सप्लाई दी जा रही है। बिजली सप्लाई बंद करने को लाइनमैन तार काट जाता है। इसके बाद तार जोड़ने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने कहा कि 28 जून को एसडीओ को ज्ञापन सौंपा था, एक महीना बीतने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। बिजली समस्या के कारण लोग फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। ज्ञापन में कहा गया कि स्थिति में सुधार हो या फिर जितने दिन बिजली सप्लाई दी जाए उतने दिन का ही बिल उन लोगों से लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रंजीत सिंह, बलविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, हरनेक सिंह आदि किसान उपभोक्ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें