पीलीभीत। पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड के दौरान एसपी देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार सुबह जिले के समस्त थानाध्यक्षों को काम करने के तरीके बताए। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को किस तरह से कार्रवाई की शुरुआत करनी है। इसकी जानकारी दी गई। बलवे के दौरान पुलिस के तरीके को बताया। एसपी से सीखे गए गुर को थानाध्यक्षों ने बाद में मातहतों तक पहुंचाया। थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों की पाठशाला आयोजित कराई गई। इसमें थानाध्यक्षों ने सिपाही, दरोगा को इकट्ठा करने के बाद पीली पट्टी बांधकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के तरीके व दंगा नियंत्रण उपकरणों का इस्तेमाल और भीड़ को काबू करने की सीख दी गई। लाठी चलाना और क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट के प्रयोग का भी तरीका बताया गया। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन, सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया, सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल देशपाल सिंह, आरआई घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसपी ने डीसीआरबी और आंकिक कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चेक की।