फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोडने के दौरान पेड़ से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी भारत (25) पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह मकान के पास स्थित पेड़ से आम तोड़ने गए थे। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते वक्त भारत का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुुंच गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां लज्जादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर परिवार वाले शव साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें