फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से हड़पे 19 लाख रुपये

Fri, 21 Mar 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने युवक से 19 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पूर्व टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) का फॉर्म भरा था। कुछ लोगों ने अमित कुमार से कहा कि वह 25 लाख रुपये दें तो उसकी नियुक्ति सीधे करवा दी जाएगी। अमित कुमार ने उनके झांसे में आकर 25 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से रुपये मांगे। आरोपियों ने 25 में से छह लाख वापस कर दिए। 19 लाख रुपये हड़प लिए। दो फरवरी 2025 को अमित का बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर में पार्क के पास आरोपियों से आमना-सामना हो गया। अमित ने उन लोगों से अपने बाकी 19 लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने अमित से गाली-गलौज और मारपीट की। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। अमित ने उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब उसने एसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी सबीतुर, श्वेतांक और श्रीकृष्ण पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें