फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर नगर पालिका के 13 कर्मियों के निलंबन का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बैकलॉग कर्मचारियों को लेकर नगर पालिका के चेयरमैन और ईओ आमने-सामने आ गए हैं। चेयरमैन ने आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए 13 बैकलॉग कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। जबकि ईओ इस आदेश को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि चेयरमैन को किसी कर्मचारी को निलंबित करने का अधिकार नहीं है। चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद के 13 बैकलॉग सफाई कर्मचारी काफी दिनों से अनधिकृत रूप से अपना मूल कार्य करने के बजाय दूसरे पदों पर काम कर रहे हैं। इस बाबत उन्हें कई बार नोटिस जारी कर मूलकाम करने का आदेश दिया गया, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। बैकलॉग कर्मचारियों की भर्ती नगर में सफाई के लिए की गई थी, लेकिन वे दूसरे कामों में लगे हैं। इससे नगर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। चेयरमैन ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 13 सफाई कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने शनिवार को सफाई लिपिक वसीउद्दीन को पत्र जारी कर 13 कर्मचारियों की निलंबन पत्रावली बनाकर पेश करने के निर्देश दिए हैं। सफाई लिपिक को इसमें बिलंब न करने की चेतावनी दी गई है। इन कर्मचारियों में मेहरबान, बब्बू, इरशाद, जितेंद्र कुमार, अकील अहमद, फईम अहमद, जान मोहम्मद, शिवकृष्ण मौर्य, अनिल कुमार कश्यप, रामबहादुर, रोशनलाल, वाहिद हुसैन और रामनिवास कश्यप शामिल हैं। इस बाबत नगर पालिका परिषद के ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि चेयरमैन को किसी भी कर्मचारी को निलंबित करने का अधिकार नहीं है। चेयरमैन ने सफाई लिपिक को कर्मचारियों की निलंबन पत्रावली बनाने का आदेश अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें