फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसानों ने तैयार की गेहूं की अनुकरणीय फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कृषि विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को गांव चंदपुरा और दुगीपुर बड़गवां में महिला किसानों द्वारा तैयार गेहूं की अनुकरणीय फसल का निरीक्षण किया। फसल की स्थिति बहुत अच्छी मिली। कृषि उपसंभाग कार्यालय के बीटीएम अनिल वर्मा ने बताया कि विभाग ने गांव चंदपुरा और दुगीपुर बड़गवां में दो महिला किसानों के खेतों में गेेहूं की अनुकरणीय खेती करवाई है। सहायक विकास अधिकारी करन सिंह ने सियाराम के साथ शुक्रवार को दोनों गांवों में जाकर गेहूं की अनुकरणीय फसल का निरीक्षण किया। फसल शानदार मिली। अधिकारियों ने दोनों गांवों के किसानों बबली देवी और सुंदरी देवी को गेहूं की फसल की निरंतर निगरानी करने का सुझाव दिया। किसी भी तरह का रोग लगने पर तुरंत सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें