फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली के सामने आया बाघ, मचा हड़कंप

Tue, 25 Dec 2018 06:59 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
बाघ के पगचिह्न दिखाता मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमिरया क्षेत्र में तीन स्थानों पर बाघ की दस्तक से फैली दहशत
विज्ञापन

अमरिया (पीलीभीत)। जंगल से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र में प्रवास किए बाघ लगातार खेतों की ओर चहलकदमी कर दहशत फैला रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद बाहर घूम रहा बाघ क्षेत्र के विरहनी गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां खेत से गन्ने की फसल लोड कर निकल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोगों के उस समय होश उड़ गए जब पास के खेत से निकला बाघ ट्रैक्टर के सामने आ गया। बाघ देख अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि शोर शराबा करने पर बाघ आगे की ओर निकल गया। इसके अलावा क्षेत्र के खलीनवादा और किशनपुर क्षेत्र में भी बाघ की चहलकदमी के बाद दहशत फैल गई। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर पूर्व की भांति औपचारिकताएं निभाई।
टाइगर रिजर्व से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र में कई सालों से बाघ का परिवार प्रवास किए हुए है। नहर मार्गों के अलावा खेतों की ओर लगातार बाघ की चहलकदमी से किसानों में दहशत का माहौल है। मंगलवार दोपहर बाद क्षेत्र के विरहनी गांव की सीमा क्षेत्र में बाघ ने दस्तक दे डाली। यहां गांव निवासी सोना सिंह के खेत से गन्ने की फसल लोड कर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों के सामने अचानक पास के खेत से निकलकर बाघ आ गया। सामने बाघ देख सभी के होश उड़ गए। चालक धीरू सिंह ने ट्रैक्टर रोककर साथियों की मदद से शोर शराबा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाघ पास के खेतों से होते हुए आगे की ओर निकल गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंगलवार सुबह क्षेत्र के खलीनवादा गांव सीमा में खेत पर गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे मजदूर छत्रपाल के वहां बने पगचिह्न देख होश उड़ गए। इसके अलावा किशनपुर मार्ग पर भी बाघ की चहलकदमी देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद क्षेत्रीय टीम के अवनेश गंगवार, चेतन कुमार के मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। वन दरोगा अवनेश गंगवार ने बताया कि कई स्थानों से बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में दिखा वन विभाग के प्रति आक्रोश
अमरिया क्षेत्र के कई इलाकों में लगातार बाघ की मौजूदगी के बाद रोकथाम के कोई ठोस प्रयास ना होने के चलते ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांव की सीमा में बाघ की मौजूदगी के साथ पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों ने रोकथाम न होने की बात कहते हुए खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें