फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की नाममात्र खरीद पर 26 क्रय केंद्र बंद, नोटिस चस्पा

Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
धान
विज्ञापन
डीएम की सख्ती के बाद अब नहीं होगी इन केंद्रों पर खरीद
विज्ञापन

पीलीभीत। धान खरीद में फिसड्डी साबित हो रहे पीसीएफ, एसएफसी, यूपी एग्रो आदि के 26 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। समीक्षा के दौरान नाममात्र खरीद की बात सामने आने पर डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सबसे पहले एडीएम प्रशासन बृज किशोर ने सभी को नोटिस जारी किए। बावजूद क्रय केंद्रों पर धान खरीद की स्थिति नहीं सुधरी। ऐसे में इन सभी केंद्रों को बंद कर नोटिस चस्पा करा दिया गया।
विज्ञापन

एक अक्टूबर से जिले में धान की खरीद शुरू की गई थी। किसानों को इसका बेहतर लाभ मिल सके, इस उदे्श्य के साथ जिले में 101 क्रय केंद्र खोले गए थे। जिला प्रशासन को 3.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया मिला था। लेकिन अफसरों के ढुलमुल रवैया के कारण अभी तक महज 35 प्रतिशत ही धान की खरीद की जा सकी है। यह आकड़े सरकारी है लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है। लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद करने को लेकर बीते दिनों शासन की सख्ती पर डीएम ने छह क्रय केंद्र बंद करा दिए थे। बावजूद क्रय केंद्रों पर धान की खरीद में नाममात्र की जा रही थी। जिसके चलते एक बार सोमवार को डीएम ने पीसीएफ, एसएफसी, भारतीय खाद्य निगम, कर्मचरी कल्याण निगम, यूपी एग्रो, एनसीसीएफ समेत 26 क्रय केंद्रों को लेकर सख्त निर्णय लिया गया। डिप्टी आरएमओ अविनाश झा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इन पर अब किसी तरह की धान खरीद नहीं होगी। किसानों को इसकी जानकारी मिल सके, इसके लिए बंद कराए गए क्रय केंद्रों के बाहर सूचना नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें