फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघौली तगा में प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सिंघौली तगा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को खेलकूद सहित पेंटिंग, रंगोली, राइटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बाद में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र का ग्राम सिंघौली तगा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा रंगोली, कर्सिव राइटिंग, पोस्टर बनाने आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया। राइटिंग प्रतियोगिता में अनम, रूवाति और हर्षित ने खूबसूरत लेखन का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में कोमल और रूबीना प्रथम, अक्षय और मनीष द्वितीय, प्रिया और अंजली तृतीय रही। विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति रखने वाले प्रिया, कशिश, कुमकुम व सानिया आदि रहे। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बाद में शिक्षकों ने विजेताओं छात्र और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विपिन कुमार, शिक्षिका शानू निगम, मधु कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें