फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ का वीडियों वायरल होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
17पीबीटीपी 21
विज्ञापन




बीमार बाघ का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
सामान्य चाल न चल पाने से बीमार होने के लगाए जा रहे कयास
किशनपुर सेंचुरी के सेहरामऊ क्षेत्र की बताई जा रही वीडियो, टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर बुधवार को बाघ का एक वीडियो वायरल होने वन महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में बाघ अपनी प्राकृतिक चाल नहीं चल पा रहा है। उसके किसी बीमारी की चपेट में होने के कयास लगाए जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने वन स्टाफ को निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं।
टाइगर रिजर्व प्रशासन के सामने वन्यजीवों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए अधिकारी भी पैनी नजर रखते हैं। जंगल गश्त से लेकर कैमरों तक से वन्यजीवों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाती है लेकिन बुधवार को टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की उस समय चिंता बढ़ गई जब सोशल मीडिया पर एक बाघ की वीडियो वायरल हुई। वायरल हुई वीडियो में नहर की पटरी पर बैठा बाघ वाहन की रोशनी पड़ने पर मार्ग के दूसरी ओर खाली पड़े खेत की ओर जाकर चहलकदमी करता कैमरे में कैद किया गया है, बाघ अपनी सामान्य चाल नहीं चल पा रहा है। इससे उसके किसी बीमारी की चपेट में होने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह वीडियो चार पहिया बंद वाहन पर सवार लोगों ने वाहन की रोशनी में बनाई है। यह वीडियो किशनपुर सेंचुरी के अधीन व पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सेहरामऊ उत्तरी थाना के चलतुआ गांव के अंतर्गत खीरी ब्रांच नहर के मार्ग का बताया जा रहा है जो टाइगर रिजर्व से सटा है। हालांकि वीडियो संज्ञान में आने पर टाइगर रिजर्व प्रशासन भी गंभीर हो गया। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

000
दो दिन पहले ग्रामीणों को दिखा था बाघ
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं चलतुुआ के ग्रामीणों की मानें तो दो दिन पूर्व नहर मार्ग से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने बाघ की मौजूदगी देखी थी लेकिन उसके स्वस्थ होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। इसी रात में गांव की आबादी क्षेत्र से सटे चलतुआ फार्म के निकट भी बाघ ने दस्तक दी थी। ग्रामीणों के शोरशराबा करने पर बाघ गन्ने के खेत की ओर निकल गया।
विज्ञापन

वर्जन
सोशल मीडिया पर वायरल बाघ की एक वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि वह क्षेत्र किशनपुर सेंचुरी के अधीन आता है लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए हरीपुर रेंजर को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो संबंधित डीएफओ को सूचित किया जाएगा। - आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें