खेकड़ा (बागपत)।
सीओ वंदना शर्मा के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया। माला पहनाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सीओ वंदना शर्मा जटिल समस्याओं को अपने अनुभव से बखूबी हल कर लेती थी। वह काफी व्यवहार कुशल एवं अपराधियों के लिए सख्त अधिकारी थी। सीओ वंदना शर्मा ने कहा कि खेकड़ा में काम करने में स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला है।