फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में नए गन्ना तौल केंद्र खोलने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

लखनऊ में गन्ना सुरक्षण बैठक में बागपत गन्ना समिति ने अनेक प्रस्ताव रखे। इस दौरान किसान प्रतिनिधियों ने जनपद बागपत में नए गन्ना तौल केन्द्र खोलने की मांग भी उठाई गई।
गन्ना आयुक्त कार्यालय लखनऊ के सभागार में बुधवार को गन्ना सुरक्षण बैठक 2018-19 का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश भर की गन्ना समिति के अध्यक्ष शामिल रहे। इसमें बागपत गन्ना समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कई प्रस्ताव दिए। इनमें पर्ची वितरण की संख्या बढ़ाने के लिए पद स्वीकृत करने, समिति की ऋण सीमा दोगुनी करने, कोराजन कीटनाशक गन्ना समिति से वितरण कराने, उपज बढ़ोतरी की तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर करने, नए सदस्यों के लिए 15 नवंबर की जाए, चीनी मिल गेट पर घटतौली पर अंकुश लगाया जाए, गन्ना विकास परिषद से निर्मित सड़कों की गुणवत्ता बढ़ाई जाए। मिल गेट पर किसानों के ठहरने के स्थान पर सर्दियों में हीटर लगवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णपाल सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त बीएस रेड्डी ने सभी प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई है। नए तौल केन्द्र के प्रस्ताव दिए। बागपत मिल के लिए नैथला, निरोजपुर, पाबला, पदड़ा, बंदपुर, कर्म अलीपुर गढ़ी, निबाली द्वितीय, सलावतपुर खेड़ी, मलकपुर मिल. निनाना, गाधी द्वितीय, सरूरपुर तृतीय किनौनी मिल के लिए कैवडा द्वितीय, फखरपुर तृतीय, फतेहपुर प्रथम, फतेहपुर द्वितीय, सैदपुर द्वितीय, बिलोचपुरा, सैदपुर खुर्द, बसा टीकरी, मीतली, डौला तृतीय, पुठड़ द्वितीय, रामनगर द्वितीय, मोदीनगर मिल के लिए ओगटी, मंसूरपुर द्वितीय, चमरावल द्वितीय, गौसपुर, सांकल पुट्ठी तृतीय, ढिकौली पंचम, ब्रजनाथपुर मिल के लिए नवादा द्वितीय, डोलचा तृतीय, हबीबपुर नंगला, सिघांवली चतुर्थ केंद्रों की मांग की। बैठक में अपर आयुक्त डा बीबी सिंह, विवेश कनौजिया, योगेश मलिक, बागपत से कृष्णपाल चेयरमैन, लच्छु प्रधान, ओमपाल सिंह, मनोज कुमार, श्रीपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें