18 पीबीटीपी 19, 20
बंक मारने वाले छात्रों को नहीं मिलेगी स्कालरशिप
75 प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी जरुरी
क्रासर...
कार्यशाला में छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने की दी जानकारी
पीलीभीत। अब डिग्री कॉलेजों में बंक मारने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकेगी। शासन द्वारा 75 प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। यह जानकारी उपाधि महाविद्यालय में हुई कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को दी गई।
महाविद्यालय में बुधवार को हुई कार्यशाला में शासन द्वारा निर्गत छात्रवृ़त्ति योजना नियमावली की जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी/प्रवक्ता डॉ. अंग्रेज सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन की हार्ड कॉपी दो सेटों में जमा की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान सभी बिंदुओं को स्पष्ट रूप से भरने के निर्देश दिए। कहा कि आधार नंबर, बैंक खाता संख्या व आईएफएस कोड भरते समय विद्यार्थी विशेष सावधानी बरतें। यदि उन्हें कोई दिक्कत आ रही है तो इसके लिए वे महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र नारायण ने बताया कि विद्यार्थी नियमित महाविद्यालय पहुंचे, ताकि शिक्षण कार्य व्यवस्थित ढंग से सुचारू किया जा सके। कार्यशाला में डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. विनय गर्ग, डॉ. विपिन नीरज, डॉ. राखी मिश्रा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।