खेकड़ा (बागपत)।
बड़ा गांव निवासी बिट्टू पुत्र राकेश और प्रवीन पुत्र मुरारीलाल मंगलवार को रात आठ बजे बाइक पर सवार होकर वाया ढिकोली बंथला मार्ग से अपने घर बड़ागांव लौट रहे थे। जब वह ग्राम रटौल के समीप पहुंचे तभी पीछे से कार की टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। दुघर्टना के बाद चालक कार समेत भाग गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर दोनों घायलों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच। वहां से परिजनों ने दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरोे