फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र बंद, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के सभी क्रय विक्रय गेहूं खरीद केंद्र पंद्रह जून को बंद हो चुके हैं। किसानों के पास बिक्री के लिए गेहूं काफी मात्रा में है। गेहूं तौल केंद्र बंद होने से परेशान किसानों ने खेकड़ा नगर में रेलवे रोड स्थित गेहूं तौल केंद्र पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से गेहूं तौल केंद्र का समय बढ़ाकर गेहूं की खरीद कराने की मांग की।
विज्ञापन

एक अप्रैल को खेकड़ा क्षेत्र के सभी सहकारी क्रय विक्रय गेहूं खरीद केंद्रों का गेहूं की खरीद के लिए शुभारंभ किया। गत पंद्रह जून को अपने निर्धारित समय पर सभी गेहूं तौल केंद्र बंद हो चुके हैं। इस वर्ष गेहूं की फसल की अधिक पैदावार होने से किसानों के घरों में गेहूं का स्टाक लगा है। सोमवार को नगर क्षेत्र के किसान एकत्र होकर खेकड़ा नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सहकारी क्रय विक्रय गेहूं तौल केंद्र पर पहुंचे। और उन्होंने केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान से मिले और गेहूं की तौल कराने की मांग की। केंद्र प्रभारी ने बताया कि सरकार के निर्देश के चलते गेहूं तौल केंद्र एक अप्रैल से शुरू होकर पंद्रह जून को बंद हो चुके हैं। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। इसके बाद किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा वह फसल को बेचकर ही परिवार का पालन पोषण करते हैं। फसल का स्टाक घरों में लगा है। उन्होंने अधिकारियों से किसानों का गेहूं केंद्र का समय बढ़ाकर तुलवाने की मांग की। इस दौरान किसान बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र धामा, नरेश, राज कुमार, सूरजपाल, ओमप्रकाश, सुरेश धामा, सतेंद्र, अनिल, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें