फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत पर सपाइयों में जश्न का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

लोकसभा सीट कैराना और विधानसभा सीट नूरपुर के उपचुनाव में हुई महागठबंधन की जीत से सपाइयों में जश्न का माहौल है। सपाइयों ने बृहस्पतिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। खेकड़ा नगर के मेन बाजार में सपा से जुडे़ दुकानदारों ने खुशी मनाई। सपाइयों ने कहा कि यह जीत जनता की ही है। दोपहर चुनाव परिणाम आते ही सपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान ब्रहम पाल सिंह सभासद, साजिद मलिक, इरफान, अयूब, राजू, आकिल, बिटटू धामा, कृष्णपाल, रामकुमार धामा, रामकुमार रूहैला, यूनुस, इरफान मेंबर, शौकत, गुलफाम, संजय गुप्ता आदि रहे। इसके अलावा नगर के मोहल्ला विजयनगर मे सतीश वाल्मीकि के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में ेसपा की जीत पर खुशी मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसमें जगपाल यादव, राज कुमार सौदाई, राजेंद्र चड्ढा, अक्षय वाल्मीकि, ओपी राणा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें