फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के रामपुर तालाब का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका ने नगर के मोहल्ला रामपुर स्थित तालाब को कूडे़ से पाटने और कूडे़ जलाने पर आरोपी सफाई नायक पर 5000 रुपये का जुर्माना और पांच दिन में कूड़ा वापस उठाने के निर्देश दिए। मोहल्ले के तालाब के विकास की प्रक्रिया शुरू कराई।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुर स्थित तालाब में नगर पालिका खेकड़ा के सफाई कर्मी काफी दिनों से कूड़ा डलवा रहे हैं। साथ ही कूडे़ में आग लगाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश सरकार के शिकायत प्रकोष्ठ में इसकी शिकायत की। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने तालाब पर पहुंच निरीक्षण किया। ईओ ने बताया कि लोगों की शिकायत सही है। पालिका के सफाई नायक को एनजीटी एक्ट के तहत पांच हजार रुपये जुर्माना एवं पांच दिन में कूडे़ को तालाब से उठवाने के निर्देश दिए। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक नीरज शर्मा और सभासद सुधीर एडवोकेट को इस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के संज्ञान में पूरा प्रकरण आ चुका है। तालाब से अतिक्रमण हटवाकर इसका जल्द विकास कराया जाएगा। साथ ही तालाब की खोदाई का लाभ पूरे खेकड़ा को मिलेगा। बरसात के मौसम में रेलवे रोड का पानी तालाब में चला जाएगा और भूगर्भ जल का स्तर भी बढे़गा। लिपिक नीरज शर्मा को दो दिन में तालाब की भूमि की खसरा खतौनी तहसील से लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें