फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट फीस टिकट न होने के को लेकर किया विरोध
04 पीबीटीपी 23
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। कोर्ट फीस टिकट न होने के विरोध में वकीलों ने शुक्रवार डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशि भूषण राय को सौंपा। इस दौरान वह न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि बीते दो माह से तहसील और जिला मुख्यालय पर कोर्ट फीस के टिकट नहीं है। इससे दो, पांच, दस रुपये के कोर्ट फीस टिकट न होने से मुकदमों के प्रार्थना पत्र दाखिल नहीं हो पा रहे हैं। विभिन्न नकलें भी नहीं मिल पा रही हैं। ट्रेजरी से जानकारी करने पर शीघ्र टिकट मिलने की बात कही गई, लेकिन दो माह बाद भी हालात जस के तस हैं। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि शीघ्र ही टिकट उपलब्ध न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर असलम खां, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, संजय पांडे, विकास सक्सेना मोनी, नईम खां, नाजिम वेग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें