खेकड़ा (बागपत)।
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे विभाग ग्राम फखरपुर मार्ग स्थित मानव रहित रेलवे फाटक पर अंडर पास मार्ग का निर्माण कर रहा है। अंडर पास मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मानव रहित रेलवे फाटक पर पहले भी कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इस कारण रेलवे विभाग अब ऐसे अधिकांश मानव रहित रेलवे फाटकों पर अंडर पास मार्गों का निर्माण करा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। बृहस्पतिवार को अंडर पास मार्ग निर्माण का कार्य करा रहे इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि यह अंडर पास मार्ग जल्द ही बनकर तैयार होगा। इसके बनने से दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि पांच मई को दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर सुबह से शाम तक सभी ट्रेनें बंद रहेगी।